फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां एक साथ 19 भैंसों को पड़ा हार्ट अटैक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर के पारसौल गांव में अंजान बीमारी से अब तक 19 भैंसों की मौत हो चुकी है। मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं लग सका है। रविवार को भी दो भैंसों के मरने के बाद डॉक्टरों की टीम ने इसकी जांच की।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की आशंका जता रही है। दनकौर विकास खंड के पारसौल गांव के पशुपालक ज्यादा संख्या में भैंसों के मरने से खासे परेशान हैं।

रविवार को जब गजेंद्र और सोनवीर की भैंसों की मौत हुई तो बड़ी संख्या में पशुपालक दनकौर के पशु चिकित्सा अधिकारी से मिलने पहुंचे। लोगों ने उनसे भैंस का पोस्टमार्टम करने का अनुरोध किया जिससे कि बीमारी का पता चल सके।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में ये आया सामने

मामले की जांच करने गांव पहुंचे डॉक्टर्स की टीम ने पोस्टमार्टम किया। डॉक्टर बीके सिंह ने बताया कि भैंस के हार्ट पर थक्का जमा मिला है। प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक का लक्षण प्रतीत होता है।

उन्होंने बताया कि प्रशासन के माध्यम से रिसर्च सेंटर से बीमारी के बारे में जानकारी मांगी गई है। बीमारी का पता सोमवार को चलेगा।

गौतमबुद्ध नगर के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने कहा कि गांव में स्वस्थ्य पशुओं के रक्त के सैंपल की जांच कराई जाएगी, जिससे बीमारी का सही पता लगाया जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें