मौसम में अब बदलाव आना शुरू हो गया है। दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ता जा रहा है। इससे वायरल बीमारियां बढ़ रही हैं। शनिवार से तापमान बढ़ने और बुधवार से मौसम खराब होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
तापमान में उथल-पुथल चल रही है, लेकिन सर्दियों का आगाज अभी तक नहीं हो पाया है। विजयदशमी होने तक गर्मी तेजी पर है।
इंडियन मेट्रालाजिकल डिपार्टमेंट के अनुसार शनिवार-रविवार से दिन के तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी होकर यह 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है।
बुधवार को आसमान पर बादल छाए रहेंगे और बृहस्पतिवार से बारिश हो सकती है। बारिश होने के बाद ही मौसम में एकरूपता आएगी और दीपावली तक मौसम में सर्दी बढ़ सकती है।