फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो में नशे की हालत में वायरल हुए वीडियो पर हेडकांस्टेबल निलंबित

Tue, 25 Aug 2015 10:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो में नशे की हालत में पुलिसकर्मी के वायरल हुए वीडियो के बाद पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी ने उसे निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने कहा है कि वर्दी में अगर कोई पुलिसकर्मी इस हालत में दिखता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिसकर्मी की पहचान हेडकांस्टेबल पीके सलीम के रूप में हुई है।

वह बाहरी दिल्ली के पुलिस लाइन में तैनात है। बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त विक्रमजीत सिंह ने बताया कि पीके सलीम के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन

सलीम लकवा और मिर्गी से पीड़ित

सलीम ने नशे में होने की बात से इंकार किया है। हालांकि उसके दावे की पुष्टि तब तक नहीं की जा सकती जब तक अपलोड करने वाले यूजर से संपर्क नहीं हो जाता।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि हेड कांस्टेबल मूलत: केरल के कोट्टायम का निवासी है। वह किंग्सवे कैंप स्थित पुलिस कॉलोनी में सपरिवार रहता है।

सलीम को कई साल से लकवा और मिर्गी की बीमारी है। सलीम सख्त ड्यूटी नहीं कर सकता। इसलिए उसे लाइन में तैनात किया गया है।

घटना के समय सलीम जहांगीरपुरी की ओर जाने वाली मेट्रो ट्रेन में सफर कर रहा था और उसे जीटीबी मेट्रो स्टेशन पर उतरना था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें