फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर में छुट्टी से सम-विषम सफल, बसों और मेट्रो में नहीं दिखी भीड़

Tue, 19 Apr 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सम-विषम फिर से - फोटो : जी पॉल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
महावीर जयंती पर एनसीआर में छुट्टी के चलते मंगलवार को सम-विषम फॉर्मूला सफल दिखा। मेट्रो ट्रेन और डीटीसी की बसों में यात्रियों की अधिक भीड़ नहीं थी। नेहरू प्लेस फ्लाईओवर, रिंग रोड, भैरव मार्ग, धौला कुआं और सरिता विहार के इलाके में हल्का जाम था, लेकिन कहीं कोई बड़ी दिक्कत नहीं आयी। पुलिस की आज भी चालान काटने को लेकर सक्रियता कम ही दिखी।
विज्ञापन


वहीं, सोमवार को सम-विषम में मिली असफलता के कारणों को जानने के बाद परिवहन मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली मेट्रो और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं को दूर करने का निर्देश दिया। मंत्री ने सोमवार की असफलता का ठीकरा मौसम, स्कूलों और राजनीतिक पार्टियों के साथ सड़कों के निर्माण कार्यों पर फोड़ा है।

प्रदूषण खत्म करने की मुहिम में दिल्ली सरकार के दूसरा चरण का सम-विषम फॉर्मूला मंगलवार को सफल रहा। सोमवार को पहले वर्किंग डे पर ट्रैफिक जाम के चलते बेशक असफलता मिली लेकिन एनसीआर के शहरों में सरकारी छुट्टी के चलते दूसरा वर्किंग डे सफल रहा। हालांकि राजधानी के कुछ इलाकों में पीक ऑवर्स में बस न मिलने की शिकायत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीक ऑवर्स में जाम के चलते यात्रियों को थोड़ी परेशानी हुई

सम-विषम का सूरत-ए-हाल - फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
वहीं, नेहरू प्लेस, रिंग रोड, भैरव मार्ग, धौला कुआं व सरिता विहार में पीक ऑवर्स में जाम के चलते यात्रियों को थोड़ी परेशानी हुई। सोमवार को जाम के कारणों की समीक्षा करते हुए गोपाल राय ने एम्स-धौलाकुआं के बीच आरकेपुरम में निर्माण के चलते सड़क बंद करने पर दिल्ली मेट्रो को फटकार लगाते हुए 30 अप्रैल तक सड़कों को न घेरने की हिदायत दी है। वहीं, भैरव रोड पर जल बोर्ड को जल्द से जल्द गड्ढा भरने, नेहरू फ्लाईओवर में पीडब्ल्यूडी को दोनों साइड का रोड खोलने का निर्देश दिया है।

गोपाल राय सम-विषम को फेल न करने की अपील करते हुए स्कूली बच्चों के परिजनों से मदद करने का आह्वान किया है। मंत्री ने पहले और दूसरे चरण के सम-विषम की तुलना करते हुए कहा कि जनवरी में मौसम ठंडा था तो इस बार तापमान अधिक होने से बसों का ब्रेकडाउन बढ़ गया है। वहीं, पहले चरण में स्कूल बंद थे तो इस बार खुले हुए हैं।

सोमवार को करीब एक लाख से अधिक बच्चे स्कूल गए हैं। सियासी हस्तियां इसे असफल करवाने के लिए सड़कों पर ऑटो हड़ताल, चालान राशि व विज्ञापन के नाम पर दिक्कतें पैदा करने में लगी हैं। मंत्री ने बताया कि सोमवार को हेल्पलाइन पर महज 3720 शिकायत आयी थीं, जिसमें उबर व ओला द्वारा अधिक किराया वसूलने की ज्यादा थीं। सम-विषम फार्मूले के तहत मंगलवार को विषम दिन में राजधानी में कुल 579 चालान काटे गए। परिवहन विभाग के इन्फोर्समेंट दस्ते ने 372 चालान काटे। जबकि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कुल 207 चालान काटे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें