फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार मंहगी कारों का शौकीन है BMW हिट एंड रन केस का आरोपी विनोद

Tue, 19 Apr 2016 08:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
बीएमडब्ल्यू ह‌िट एंड रन केस - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
बीएमडब्ल्यू कार से एक युवक की जान और तीन लोगों को घायल करने का आरोपी विनोद डेढा तेज रफ्तार और महंगी कारों का शौकीन है। उसके परिचितों के मुताबिक वह धीमी गति में कार चलाना अपनी शान के खिलाफ समझता है। वह रसूखदार है।
विज्ञापन


यही वजह है कि सेक्टर- 22 में उसके ट्रिंटी जिम के उद्घाटन में नेता भी शामिल हुए थे। कुछ अधिकारी भी उसके जिम में आते थे। विनोद डेढ़ा के जिम में घटना के बाद से ताला पड़ा हुआ है।

परिचितों और उसको जानने वाले अन्य जिम के ट्रेनर से बात करने पर पता चला कि वह कार इतनी तेज चलाता है कि सामान्य आदमी की दिल की धड़कने तेज हो जाएं।

डीएसपी डॉ. अनूप सिंह का कहना है कि वह दिल्ली में कहीं छिपा हुआ है

बीएमडब्ल्यू ह‌िट एंड रन केस का आरोपी - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
राजनितिज्ञों से भी उसके अच्छे संबंध हैं। वह जेल जाने से बचने के लिए उनसे पैरवी भी करवा रहा है। वहीं दूसरी तरफ जिला कोर्ट में सरेंडर की अर्जी के बाद पुलिस को यकीन था कि विनोद मंगलवार को कोर्ट पहुंचेगा। पुलिस कोर्ट के बाहर ही उसे धर दबोचने के लिए तैनात रही।

मामले में चारों ओर से किरकिरी झेल रही नोएडा पुलिस ने उसे कोर्ट से बाहर पकड़ने के लिए रणनीति बनाई थी लेकिन विनोद के न आने के कारण पुलिस की यह तैयारी भी धरी की धरी रह गई। संभावना है कि वह बुधवार को कोर्ट में सरेंडर करे।

डीएसपी डॉ. अनूप सिंह का कहना है कि वह दिल्ली में कहीं छिपा हुआ है। परिजनों और रिश्तेदारों से पूछताछ भी चल रही है लेकिन उसे पकड़ने में सफलता हासिल नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

परिवार को आर्थिक मदद भी नहीं मिली

BMW हिट एंड रन केस - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे रेसिंग कर रही तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने सेक्टर- 22 में चार लोगों को कुचल दिया था। जिसमें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रात में गुलफाम की मौत हो गई।

गुस्साए परिजनों, रिश्तेदारों और चौड़ा गांव के लोगों ने रविवार को चौड़ा चौराहे पर गुलफाम के शव को रखकर जाम लगा दिया था। अन्य घायलों में अनवर को परिजन मुरादाबाद ले जा चुके हैं जबकि दो अन्य घायल प्रेम और जोगिंदर सेक्टर- 27 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। आरोपी कार चालक विनोद फरार है।

गुलफाम के चचेरे भाई तालिव ने कहा कि पुलिस अभी तक आरोपी कार चालक को नहीं पक़ड़ सकी है। परिवार को आर्थिक मदद भी नहीं मिली है। संभव है कि बुधवार को चौड़ा चौराहे पर परिजन इंसाफ की मांग को लेकर प्रदर्शन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें