फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में रमजान की रौनक, सजने लगा बाजार

Thu, 02 Jul 2015 07:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में ईद का बाजार सजना शुरू हो गया है। खासकर मुस्लिम बहुल इलाकों में दुकानें सज रही हैं। सभी अपनी मनपसंद की चीजें खरीद रहे हैं। बच्चों में उल्लास का माहौल है।
विज्ञापन


 इत्र की खुशबू से बाजार महक उठे हैं। बाजारों में विभिन्न प्रकार की टोपियां छाई हुई हैं। एनआईटी-1, 2, 3 और 5 नंबर, बल्लभगढ़, सराय ख्वाजा, ओल्ड फरीदाबाद स्थित शाही जामा मस्जिद के आसपास मुस्लिम वर्ग की महिलाओं और बच्चों की काफी चहल-पहल दिख रही है।

लोग यहां खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। सेवई की दुकानें सजी हैं, हाथ के बने लच्छे से लेकर देसी घी की सेवइयां सबको आकर्षित कर रही हैं।

ओल्ड फरीदाबाद स्थित शाही जामा मस्जिद के नजदीक के दुकानदारों का कहना है कि 18 या 19 जुलाई को ईद है, जैसे जैसे ईद पास आ रही है बाजार में भी धीरे-धीरे तेजी आ रही है, कुछ सेंवइयां स्थानीय मंडी से मंगवाई जा रही हैं और कुछ कारीगर खास सेवइयां बनाने के लिए मेरठ से बुलाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार अहमद ने बताया कि इन दिनों सेवइयां, टोपी और इत्र की खरीददारी लोग ज्यादा कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें