पुलिस सुरक्षा के लाख दावे करे, लेकिन राजधानी में हर रोज औसतन छह लड़कियों से दुष्कर्म होता है और 15 लड़कियों से छेड़छाड़ होती है।
हालांकि दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी कहते हैं कि 16 दिसंबर 2012 की घटना के बाद महिलाओं के लिए उठाए गए सुरक्षा के कदमों से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। यही वजह है कि वह बिना डरे पुलिस थाने पहुंचकर अपने साथ हुए अन्याय की शिकायत दर्ज करवा रही हैं।
एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार 30 सितंबर 2015 तक दुष्कर्म के करीब 1656 मामले दर्ज किए गए। वहीं इसी अवधि में छेड़छाड़ के 4127 मामले दर्ज किए गए।