फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सरकार का आदेश, राजधानी में पेट्रोल वाहनों में सीएनजी किट लगवाने पर रोक

Thu, 23 Jun 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली परिवहन विभाग ने राजधानी में पेट्रोल वाहनों में सीएनजी रेट्रोफिटमेंट (पुरानी गाड़ियों में सीएनजी किट लगाने) पर रोक लगा दी है। तत्काल प्रभाव से लागू यह आदेश अप्रमाणित सीएनजी किट लगाए जाने की शिकायत के बाद दिया गया है।
विज्ञापन


यह आदेश अस्थायी है, लेकिन कब तक लागू रहेगा इसे लेकर फिलहाल कुछ नहीं बताया जा रहा है। सभी मोटर लाइसेंसिंग अथॉरिटी को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है। हालांकि नई गाड़ी खरीदते हुए कंपनी फिटेड सीएनजी किट लगाने पर कोई रोक नहीं है।

परिवहन विभाग के मुताबिक उन्हें शिकायत मिल रही थी कि दिल्ली में कुछ डीलर्स सस्ते दाम पर मिलने वाले अप्रमाणित सीएनजी किट लगा रहे हैं। यह किट उन्हें बाजार में 15 हजार में मिल रहे हैं, उसे वह वाहन में 45 हजार में लगा रहे हैं।
विज्ञापन

सीएनजी किट रेट्रोफिटमेंट पर पूरी तरह से रोक

- फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
जबकि प्रमाणित सीएनजी किट 42 हजार रुपये तक मिलती है, उसे वह 50 हजार रुपये तक लगाते हैं। शिकायत के आधार पर जांच कर परिवहन विभाग ने फिलहाल सीएनजी किट रेट्रोफिटमेंट पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।

दिल्ली में फिलहाल चार लाख से ज्यादा सीएनजी चालित गाड़िय़ां हैं। बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए सरकार भी सीएनजी वाहनों को प्रमोट करती रही है। वाहन स्वामी भी सस्ते ईंधन के लिए अपनी पुरानी पेट्रोल कार से सीएनजी किट रेट्रोफिटमेंट की ओर रुख कर रहे हैं।

सम विषम फॉर्मूला के दौरान सीएनजी चालित वाहनों को छूट देने के बाद से रेट्रोफिटमेंट कराने वालों की संख्या में इजाफा भी हुआ है। एक अनुमान के मुताबिक हर माह करीब पांच हजार सीएनजी वाहन सड़क पर आ रहे हैं। इसमें नई और पुराने दोनों तरह के वाहन शामिल हैं।
विज्ञापन

घटिया सामग्री मिलने की थी शिकायत

- फोटो : अमर उजाला
परिवहन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार उन्हें यह शिकायत आम आदमी सेना के अलावा एक ऑथराइज्ड डीलर्स की ओर से मिली थी। डीलर्स ने शिकायत की है कि एक कार में जो किट उसके नाम से लगी है असल में वह उसकी नहीं है। इसे लेकर परिवहन विभाग ने सिविल लाइन थाने में शिकायत भी की है।

परिवहन विभाग ने प्राथमिक जांच में पाया है कि बाजार में घटिया सामग्री वाली सीएनजी किट की फिटिंग की जा रही है। परिवहन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक अप्रूव्ड सीएनजी किट बाजार में 35 हजार रुपये तक मिलती है। फिटिंग के साथ उसे वह 45 हजार रुपये का खर्च आता है। मगर बाजार में अप्रमाणित सीएनजी किट 15 हजार में उपलब्ध है, उसे भी 30 से 35 हजार रुपये में बेच रहे हैं।

जानकारों का कहना है कि दिल्ली में ओबीडी (यूरो फोर वाहनों के लिए) अप्रूव्ड सीएनजी किट ही लगाई जा रही है। 99 फीसदी सीएनजी किट इटली से आयात की जाती है। अगर सीएनजी किट अप्रूव्ड नहीं है तो खतरा ज्यादा है। इससे फायर, शॉट सर्किट, आग लगने और लीकेज की संभावना बढ़ जाती है। हालांकि दिल्ली के ऑथराइज्ड डीलर्स का कहना है कि यह सिर्फ अफवाह है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें