दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर ने अवध यूनिवर्सिटी की बीएससी की डिग्री मात्र छह हजार रुपये में ली थी। दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि खुद पूर्व कानून मंत्री ने ये खुलासा किया है।
जितेन्द्र तोमर जब ग्रेजुएशन नहीं कर पाया तो उसने बीएससी की फर्जी डिग्री ली थी। दिल्ली पुलिस की एक टीम ने बृहस्पतिवार को रोहिणी स्थित यूनिवर्सल कोचिंग इंस्टीट्यूट में छापेमारी की थी।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार यूनिवर्सल इंस्टीट्यूट में काफी देर छापेमारी चली थी और वहां कागजात की छानबीन की थी। हालांकि पुलिस को यहां कोई कागजात नहीं मिला है।