फरीदाबाद के नेशनल हाईवे स्थित सीकरी के पास मंगलवार को रोडवेज बस की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी रोडवेज अधिकारियों को भी दी गई है।
अलीगढ़ के रामनगर निवासी प्रदीप और उसका भाई अवधेश सेक्टर-24 स्थित अलग-अलग कंपनियों में काम करते हैं। दोनों एक ही बाइक पर आते-जाते थे। मंगलवार की सुबह भी दोनों काम पर जा रहे थे। तभी गांव सीकरी के पास हरियाणा रोडवेज की एक बस ने बाइक को टक्कर मार दी।
इस दुर्घटना में दोनों घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने अवधेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्रदीप का उपचार किया जा रहा है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने अवधेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। ड्यूटी इंस्पेक्टर बाबू राम ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है।