प्रद्युम्न हत्याकांड मामले में प्रयुक्त चाकू को लेकर सीबीआई की निशानदेही के बाद एक दुकानदार चर्चा में आ गया है। सीबीआई द्वारा आरोपी छात्र को हिरासत में लेने के बाद शुक्रवार को सब्जी मंडी स्थित एक दुकानदार के पास गई और वहां पूछताछ की थी।
चाकू विक्रेता की दुकान पर प्रतिदिन पूछताछ के लिए मीडियाकर्मियों का तांता लगा हुआ है। दुकानदार जेयना कस्बे के वार्ड-17 मोहल्ला जटियावाड़ा का रहने वाला है। वह करीब 6-7 साल से कस्बे की अनाज मंडी के मुख्य द्वार पर हनुमान मंदिर बगीची के समीप घरेलू सामान बेचता है।
दुकानदार आरोपी छात्र को फोटो में नहीं पहचान पाया
गुरुग्राम जेजे बोर्ड में प्रदुम्न हत्या मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किये गए ग्यारवीं कक्षा के छात्र को पेश किया
- फोटो : सुदर्शन झा
दुकानदार जयनारायण ने बताया कि सीबीआई की टीम एक लड़के को लेकर उसके पास आई थी किंतु वह आरोपी छात्र को फोटो में नहीं पहचान पाया। उसने बताया कि उसकी दुकान पर प्रतिदिन सैकड़ों ग्राहक सामान खरीदते हैं।
वह सभी ग्राहकों की पहचान नहीं कर सकता। दुकानदार चाकू के अलावा प्लास्टिक बोतल, छलनी, बेलन, साबुनदानी, बाल्टी समेत अन्य सामान भी रखा हुआ है। वह दुकान का अधिकांश सामान दिल्ली से ही खरीदकर लाता है। वहीं दुकानदार के समीप ही कई वर्षों से फल की रेहड़ी लगा रहे सतमिश्रा ने बताया कि दुकानदार शरीफ है। काफी समय से प्लास्टिक का सामान बेच रहा है।