सम-विषम लागू करने से पीछे हटने के बाद दिल्ली सरकार अब भी कृत्रिम बारिश कराने को लेकर कोशिश जारी रखे हुए है। हेलीकॉप्टर सेवा देने वाली कंपनी पवन हंस से बातचीत के बाद सोमवार को सरकार ने फिर एक बैठक बुलाई है। इसमें हेलीकॉप्टर से बारिश को लेकर चर्चा की जाएगी। सरकार ने इस बैठक में विशेषज्ञों को बुलाया है।
दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन ने बताया कि कृत्रिम बारिश कराने को लेकर हमारी कोशिश जारी है। सोमवार शाम चार बजे इसके तकनीकी पहलुओं के साथ फायदे-नुकसान को लेकर बैठक बुलाई गई है।