प्रद्युम्न हत्याकांड में पिंटो परिवार पर गाज गिर सकती है। सीबीआई इस मामले में स्कूल के मालिक, एमडी और सीईओ से पूछताछ करना चाहती है। इसके लिए जल्द ही समन जारी किया जाएगा। सीबीआई उनसे स्कूल में सुरक्षा खामियां और संगठनात्मक ढांचे के बारे में पूछताछ करना चाहती है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने भी अपने स्तर पर स्कूल की जांच की थी, जिसमें कई खामियां पाई गई थीं। सुप्रीम कोर्ट में दिए हलफनामे में भी सीबीआई ने सुरक्षा खामियों का जिक्र करते हुए कहा है कि यदि स्कूल में माकूल सुरक्षा बंदोबस्त होते तो प्रद्युम्न की हत्या नहीं होती।
इस मामले में स्कूल प्रबंधन को दोषी माना था। वहीं, गुरुग्राम पुलिस द्वारा इस मामले में गठित एसआईटी भी पिंटो परिवार से पूछताछ करना चाहती थी। एक समन लेकर गुरुग्राम पुलिस मुंबई भी गई थी, लेकिन गुरुग्राम पुलिस की पकड़ से पिंटो परिवार बाहर रहा।