फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रद्युम्न हत्याकांड : अशोक के समर्थन में उतरी ये बड़ी संस्था, गुरुग्राम पुलिस पर दर्ज होगा केस

Sun, 26 Nov 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
ryan school - फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला
विज्ञापन
भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युम्न की हत्या के मामले में बस कंडक्टर अशोक के समर्थन में ‘कॉमनवेल्थ ह्यूमेन राइट्स इनिश्येटिव’ संस्था उतर आई है।
विज्ञापन


ह्यूमेन राइट्स ने पुलिस आयुक्त से मांग की है कि वह अशोक पर अत्याचार करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ तुरंत प्रभाव से मामला दर्ज करें और मामले की जांच को तय समय में पूरा करें।

जांच में दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई हो। इसके साथ ही अशोक को सुरक्षा भी प्रदान की जाए। बता दें कि 8 सितंबर को प्रद्युम्न की हत्या के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने बस कंडक्टर अशोक को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
Trending Videos

रिहा होने के बाद गुरुग्राम पुलिस के अत्याचारों का भांडा फोड़ा

ryan school - फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला
मामला सीबीआई के अधीन जाने के बाद सीबीआई ने 11वीं कक्षा के छात्र को हिरासत में लिया था। इसके बाद अशोक को अदालत से जमानत मिल गई। जमानत पर रिहा होने के बाद अशोक ने गुरुग्राम पुलिस के अत्याचारों को सभी के सामने बयां किया।

इसमें उसने बताया कि पुलिस ने उसे बिना कुछ पूछताछ किए ही गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच करने की बजाय उसे थर्ड डिग्री टॉर्चर देते हुए उससे जुर्म कबूल करवाया था। 75 दिन तक उसे जेल में रहना पड़ा।

ह्यूमन राइट्स की पुलिस रिफॉर्म कॉर्डिनेटर देविका प्रसाद ने बताया कि गुरुग्राम पुलिस द्वारा अशोक पर बुरी तरह से अत्याचार किए गए हैं। पुलिस ने प्रारंभिक जांच पूरी किए बिना ही अशोक को दोषी करार दे दिया और उससे डंडे के जोर पर सारा गुनाह कबूल करवा लिया।
विज्ञापन

'आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाए'

ryan international - फोटो : सुदर्शन झा
इस पर उन्होंने इस मामले में हरियाणा प्रदेश मानवाधिकार आयोग से मांग की है कि वे इस मामले में तुरंत ही तय समय में मामले की जांच की रिपोर्ट तलब करें। इतना ही नहीं तुरंत प्रभाव से आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाए।

अशोक को टॉर्चर करने में जिन पुलिसकर्मियों का हाथ था, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही अशोक को सुरक्षा प्रदान की जाए। उस पर हो रहे इलाज के खर्च को भी सरकार द्वारा वहन किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें