फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रद्युम्न हत्याकांड : अब अशोक के मामा पर CBI का शिकंजा

Thu, 23 Nov 2017 11:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
ryan school - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रद्युम्न हत्याकांड को लेकर बस कंडक्टर अशोक व आरोपी छात्र के रिश्तेदारों की वायरल हो रही ऑडियो क्लिप मामले में सीबीआई ने अशोक के मामा से पूछताछ की।
विज्ञापन


अशोक के मामा ओम प्रकाश सेे सीबीआई ने करीब पांच घंटे तक पूछताछ की। मामले में कोई ऐसी बात सीबीआई को नहीं लगी, जिसमें मामले में कुछ सौदेबाजी की जा रही हो। इस पर सीबीआई ने ओम प्रकाश से माफीनामा लिखवाने के साथ चेतावनी देकर छोड़ दिया।

अशोक के मामा ओम प्रकाश ने बताया कि उनका अशोक से दूर का रिश्ता है। उनकी सोहना के एक व्यक्ति से अशोक के मामले में बात हो रही थी। इस बातचीत को रिकॉर्ड करके एक व्यक्ति ने इसे वायरल कर दिया और यह अफवाह उड़ा दी कि वह रुपयों के लिए डील कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह ऑडियो क्लिप जब सीबीआई के पास पहुंची तो उन्होंने उसे दिल्ली मुख्यालय बुलवा लिया। सीबीआई के नोटिस पर वह दिल्ली पहुंच गए और जहां उनसे पूछताछ की गई। करीब पांच घंटे तक पूछताछ की गई। इस दौरान उन्होंने इस पूरी बात को पूछा।
विज्ञापन

मामा ने पूरी सच्चाई CBI को बताई

ryan international - फोटो : सुदर्शन झा
रिकॉर्डिंग में आवाज सुनकर उन्होंने अपनी आवाज पहचानी और पूरी सच्चाई सीबीआई के समक्ष रखी। इस मामले की पूरी जांच करने के बाद सीबीआई को कोई ऐसा मामला नहीं मिला, जिसमें वह रुपयों को लेकर कोई डील कर रहे हो। इस पर सीबीआई ने उन्हें चेतावनी देते हुए उनसे माफीनामा भी लिखवाया। 

माफीनामा लिखने के बाद उन्हें वहां से देर रात वापस भेजा गया। उन्होंने बताया कि वह शुरू से ही सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। सीबीआई की जांच में वह सहयोग भी कर रहे हैं।

कुछ लोगों ने इस तरह की अफवाह इसलिए फैलाई थी ताकि अशोक की जमानत को रुकवाया जा सके। पूछताछ के बाद मामले में सीबीआई अधिकारियों को तसल्ली होने के बाद उन्होंने ही उसे अशोक की जमानत स्वीकार होने की सूचना दी। इसके बाद ही वह बुधवार को अदालत में मौजूद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें