फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रद्युम्न हत्याकांड : आरोपी छात्र के वकील ने जमानत के लिए कोर्ट जाने की कही बात

Wed, 08 Nov 2017 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किये गए आरोपी छात्र का वकील संदीप अनेजा - फोटो : सुदर्शन झा
विज्ञापन
गुरुग्राम पुलिस के आरोपी कंडक्टर अशोक के वकील मोहित वर्मा का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने लीपापोती का काम किया है। उसे जबरदस्ती फंसाया गया है।
विज्ञापन


सीबीआई ने भी साफ कर दिया है कि कंडक्टर अशोक आरोपी नहीं है। अब इस मामले में अशोक की जमानत के लिए जल्द कोर्ट में याचिका लगाई जाएगी। इसके साथ ही पुलिस वालों के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करने की अपील की जाएगी। जरूरत पड़ी तो अलग से याचिका भी दाखिल किया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

आरोपी का चेहरा सार्वजनिक किया

गुरुग्राम जेजे बोर्ड में प्रदुम्न हत्या मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किये गए ग्यारवीं कक्षा के छात्र को पेश किया - फोटो : सुदर्शन झा
उन्होंने कहा कि आरोपी का चेहरा आमतौर पर पुलिस सार्वजनिक नहीं करती है। इस मामले में पुलिस ने लापरवाही करते हुए उसका चेहरा सार्वजनिक किया। मीडिया को बाइट दिलवाएं। अब उसकी पहचान हत्यारे के रूप में हो गई है।

ऐसे में उसका सार्वजनिक जीवन पुलिस वालों की गलती के कारण बर्बाद हो गया है। इस मामले में याचिका दायर कर हरियाणा सरकार से मुआवजा मांगा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें