गुड़गांव में खाने के ऑर्डर को लेकर हुए विवाद के बाद पचगांव में ढाबे पर
एक युवक आग लगाकर फरार हो गया। देखते ही देखते पूरा ढाबा जलकर खाक हो गया।
आसपास के लोगों ने मिलकर ढाबा संचालक समेत अन्य लोगों को बाहर निकाला।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। उत्तराखंड निवासी प्रताप एमिटी यूनिवर्सिटी के पास खाने का ढाबा चलाता है।
पुलिस के मुताबिक बीती शाम सात बजे गांव का रहने वाला कलवा यहां पर खाना
खाने के लिए पहुंचा।