फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र में भक्तों को घर के पास ही होंगे झंडेवाली देवी माता के दर्शन, आयोजनों पर अंकुश

Sun, 11 Oct 2020 06:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली
विज्ञापन
हरिनगर में मंदिर... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

नवरात्रि में राजधानी के किसी भी बड़े मंदिर में दुर्गा पूजा उत्सव का आयोजन नहीं किया जाएगा। कोविड-19 को लेकर बनाई गई सरकारी गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए भक्तों को केवल खाली हाथ दर्शन करने की छूट दी जाएगी। हालांकि नवरात्र में वह 8 अलग-अलग रथों पर सवार आदि शक्ति मां झंडेवाली की झांकियां शहर के विभिन्न हिस्सों में निकालेंगे। यह झांकियां हूबहू झंडेवालान मंदिर जैसी होंगी।

विज्ञापन

 
मंदिर प्रशासन प्रमुख रवींद्र गोयल ने बताया कि प्रतिदिन एक रथ से शहर के लगभग 3-4 स्थानों पर भक्तों को मां का दर्शन कराया जाएगा। एक दिन में लगभग 30 जगहों पर श्रद्धालुओं को आसानी से आदि शक्ति मां झंडेवाली के दर्शन होंगे। मंदिर में श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति होगी। प्रसाद वितरण मंदिर के बाहर किया जाएगा। दिन में 3 बार मां की आरती होगी। इसका प्रसारण भी ऑनलाइन किया जाएगा।

कालकाजी मंदिर के महंत सुरेंद्र नाथ ने बताया कि इस बार मंदिर में उत्सव, पंडाल, जागरण व भंडारा नहीं होगा। वह नई सरकारी गाइडलाइन का इंतजार कर रहे हैं। आद्या कात्यायनी पीठ छतरपुर मंदिर के प्रभारी एम. के. सेठी ने बताया कि मंदिर में नवरात्रि की तैयारियां शुरू हैं। 
विज्ञापन


नवरात्र के दौरान 9 दिन यहां पर खास आरती और यज्ञ होगा। इनमें आम लोगों के शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। इसका सोशल मीडिया पर ऑनलाइन प्रसारण किया जाएगा। श्रद्धालुओं को मंदिर में केवल दर्शन करने की अनुमति दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें