फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर से ठिठुरा दिल्ली-एनसीआर, बीते 7 सालों में सबसे ठंडा रहा दिन

Sun, 03 Feb 2019 05:38 AM IST
रचना शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi cold - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को शीतलहर चलने से दिनभर ठिठुरन रही। अधिकतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री की गिरावट के कारण 2 फरवरी बीते सात सालों में सबसे सर्द दिन दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 17.9 व न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। सुबह से छाए कोहरे व सर्द हवाओं के कारण ठंड का अहसास ज्यादा हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को घना कोहरा रहने और चार फरवरी के बाद से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।  

विज्ञापन


       
विज्ञापन


राजधानी में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। दोपहर 12 बजे के बाद बादल छंटे और हल्की धूप निकली, लेकिन इससे राहत नहीं मिली। राजधानी में दिल्ली विश्वविद्यालय केन्द्र अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। सोमवार तक तापमान में गिरावट रहेगी। उसके बाद न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढने की संभावना है। 
विज्ञापन


बीते सात सालों में दो फरवरी का तापमान 
वर्ष            अधिकतम    न्यूनतम 

2012            22.0        8.0 
2013            24.0        8.0 
2014            20.0        7.0 
2015            24.0        10.0 
2016            23.0        7.0 
2017            22.0        9.0 
2018            28.0        11.0 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें