फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सिस बैंक का एटीएम उखाड़ ले गए चोर, शटर तोड़कर गाड़ी में ले गए मशीन

Sun, 03 Feb 2019 12:05 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिलखुवा
विज्ञापन
एक्सिस बैंक का एटीएम उखाड़ कर ले गए चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए बीती रात खेड़ा कट के पास लगे एक्सिस बैंक के एटीएम मशीन चोर उखाड़कर ले गए। एटीएम में करीब 80 हजार रुपये की नकदी थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर गाड़ी में एटीएम मशीन ले गए। 

विज्ञापन

 
गांव खेड़ा कट के पास एक्सिस बैंक का एटीएम लगा हुआ है। बीती रात चोरों ने शटर का ताला तोड़ एटीएम उखाड़ ले गए। एटीएम में करीब 80 हजार की नकदी थी। शनिवार दोपहर 12 बजे हापुड़ की एसआईपीएल कंपनी के कर्मी एटीएम में पैसा डालने आए तो शटर खुला हुआ था। अंदर पहुंचकर देखा तो एटीएम गायब था। 

सूचना मिलने के कुछ देर बाद कोतवाली प्रभारी संजीव शुक्ला पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके अलावा फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला ने बताया कि एटीएम में करीब अस्सी हजार की नकदी थी। 
विज्ञापन


इस मामले में एटीएम लगाने वाली कंपनी के सहायक मैनेजर हयात अली की ओर से तहरीर दी गई है। एटीएम का सीसीटीवी कैमरा खराब है, लेकिन आसपास लगे कैमरों से चोरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें