मुखर्जी नगर स्थित बाल सुधार गृह में मंगलवार शाम 16 वर्षीय एक किशोर ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को किशोर के पास से कोई सुइसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
अपहरण और दुष्कर्म के मामले में 26 दिसंबर को उसे बाल सुधार गृह में लाया गया था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बाल सुधार गृह के नाबालिगों व परिजनों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं मामले की न्यायिक जांच के भी आदेश दे दिए गए हैं।