फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुनैद हत्याकांड : ‘दो करोड़ तो क्या 100 करोड़ रुपये भी दे तो समझौता नहीं करेंगे’

Fri, 03 Nov 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
junaid murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जुनैद हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराए जाने की पीड़ित पक्ष की याचिका पर सुनवाई के दौरान हरियाणा पुलिस ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में जो जवाब दायर किया है, उसे जुनैद के पिता मोहम्मद जलालुद्दीन ने सिरे से खारीज करते हुए कहा है कि पुलिस सरासर झूठ बोल रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस उनका केस खराब करना चाहती है। पुलिस की जांच पर उन्हें बिल्कुल भरोसा नहीं है, तभी वे सीबीआई से जांच करवाने की मांग कर रहे हैं। मोहम्मद जलालुद्दीन ने अमर उजाला को बताया कि उन्हें कोई दो करोड़ तो क्या यदि 100 करोड़ रुपये भी दे तो वे समझौता नहीं करेंगे।

हां उन्होंने पिछले दिनों मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात कर उनके द्वारा घोषणा की गई मुआवजा राशि दिलवाने की जरूर मांग की थी, मगर यह आरोप बिल्कुल गलत हैं कि मामले में समझौता करने के लिए उनकी किसी से बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

'जुनैद को इस मामले में जरूर इंसाफ मिलेगा'

junaid murder
उन्होंने न्यायपालिका पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें व उनके बेटे जुनैद को इस मामले में जरूर इंसाफ मिलेगा। पुलिस सुरक्षा लौटाने की बात पर कहा कि उन्होंने तीन माह पहले पुलिस सुरक्षा की मांग की थी, मगर उन्हें सुरक्षा उपलब्ध नहीं करवाई गई।

बुधवार को दो पुलिसकर्मी उनके पास पहुंचे हैं, जो अब उनके पास हैं। जलालुद्दीन ने बताया कि आरोपी पक्ष की ओर से उन पर समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा है। दिवाली से पहले भी सद्भावना बैठक के नाम पर गांव में पंचायत आयोजित की गई, मगर वे उसमें शामिल नहीं हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की पंचायतों में सीधे-सीधे उनसे मामला वापस लेने के लिए कहा जाता है, मगर वे इसके लिए तैयार नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें