लोगों के बीच मशहूर 65 वर्षीय 'कुत्तोंवाली अम्मा' प्रतिमा देवी का कठपुतली कॉलोनी में बुल्डोजर चलने के वजह से घर तोड़ दिया गया। 1984 से ही वह साकेत के पीवीआर अनुपम कॉम्प्लेक्स की बस्ती में रहती थीं।
बता दें कि वह लोगों में कुत्तों वाली अम्मा के नाम से इसलिए मशहूर थी क्योंकि उन्होंने लगभग 50 कुत्ते और बिल्लियों को पाल रखा था। वो इन पशुओं का भरण-पोषण कूड़ा बिन कर कामए गए पैसों से करती थीं।
सोमवार को साउथ दिल्ली मुनीसिपल कॉरपोरेशन (एसडीएमसी) ने उनके घर को तोड़ कर तबाह कर दिया और इसका कारण 'कब्जा' बताया। एसडीएमसी के मेयर कमलजीत शेहरावत ने बताया कि निकट के आरडब्लूए ने कई बार शिकायत की है कि प्रतिमा देवी ने क्षेत्र पर कब्जा जमा लिया है और उनके कुत्ते क्षेत्र में बहुत परेशानियां खड़ी करते हैं।