फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के सामने संसद में लगे 'किसान कानून वापस लो' के नारे, आप सांसदों ने लहराई तख्ती 

Fri, 25 Dec 2020 06:12 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
संसद में पीएम मोदी के सामने आप सांसदों ने लगाए नारे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कृषि कानूनों के खिलाफ देश का अन्नदाता लगातार राजधानी की सीमाओं पर आंदोलन कर रहा है, वहीं विपक्षी पार्टियां भी इसे लेकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रही हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के लोकसभा और राज्यसभा सांसद भगवंत मान व संजय सिंह ने संसद भवन में पीएम मोदी सामने जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


दरअसल आज पीएम मोदी संसद के सेंट्रल हॉल में मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। उसी दौरान संसद भवन में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और भगवंत मान ने पीएम मोदी के सामने हाथ में तख्ती लेकर नारा लगाया कि किसान विरोधी काला कानून वापस लो, अन्नदाताओं को आतंकवादी कहना बंद करो, पूंजीपतियों के लिए बनाया गया कानून वापस लो।

संजय सिंह और भगवंत मान के हाथों में जो तख्ती थी उस पर लिखा था, 'काला कानून वापस लो, एमएसपी का कानूनी अधिकार दो।' संसद से जब पीएम मोदी जाने लगे तो संगरूर से लोकसभा सांसद भगवंत मान ने उन्हें आवाज देते हुए कहा, प्रधानमंत्री जी, लाखों किसान ठंड में मर रहे हैं। अन्नदाता मर रहे हैं सर, तीनों कानून वापस ले लीजिए सर, प्रधानमंत्री जी सुनिए।
विज्ञापन

 

इस दौरान लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता और राज्यसभा में नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी भी मौजूद थे। इस पूरी घटना के बाद भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि उन्होंने संसद में नारेबाजी क्यों की।

भगवंत मान बोले, सेंट्रल हॉल में प्रधानमंत्री जी आए थे। यही मौका था प्रधानमंत्री के कानों तक किसानों की आवाज पहुंचाने का। इसीलिए हमने किसानों के हित में काले कानून वापिस लेने और एमएसपी बरकरार रखने के लिए नारे लगाए। वैसे तो प्रधानमंत्री विपक्ष से नहीं मिलते और ना ही किसानों से मिलते हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें