फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलास्तरीय राष्ट्रीय लोक अदालत 9 को

Thu, 07 Apr 2016 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : demo pics
विज्ञापन
फरीदाबाद जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को सेक्टर-12 स्थित जिला न्यायालय परिसर में जिलास्तरीय राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। प्राधिकरण के अध्यक्ष न्यायाधीश इंद्रजीत मेहता ने बताया कि लोक अदालत के अंतर्गत जिला न्यायालय में लंबित पारिवारिक एवं श्रम संबंधी मामलों की सुनवाई करके दोनों पक्षों की परस्पर सहमति व तालमेल के आधार पर निपटाया जाएगा।
विज्ञापन


मेहता ने बताया कि फैमिली कोर्ट की जिला जज रंजना अपनी कोर्ट में पारिवारिक विवादों की सुनवाई करेगी। लेबर कोर्ट के जिला जज डीएन भारद्वाज जिले के सभी श्रम न्यायालयों से संबंधित श्रम मामलों की सुनवाई करेंगे।

उधर, सेक्टर-12 स्थित हुडा के कन्वेंशन सेंटर में बृहस्पतिबार सुबह 11 बजे जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की बैठक होगी। परिवहन एवं आवास मंत्री कृष्ण लाल पंवार बैठक की अध्यक्षता करेंगे।  इस बार बैठक में 14 मामले रखे जाएंगे और पिछली बैठक के मामलों के बारेे में अधिकारियों से पूछा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें