फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौलाना में दिखा तेंदुआ! बढ़ गईं लोगों की धड़कनें

Thu, 27 Feb 2014 10:02 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ के बाद अब तेंदुए का खौफ गाजियाबाद में पहुंच गया है। मंगलवार रात धौलाना तहसील क्षेत्र के गांव भावा में तेंदुआ देखे जाने का दावा किया गया है।
विज्ञापन


दहशत में लोगों ने पहरा देना श्ाुरू कर दिया है। वन विभाग ने गांव में सर्च टीम भेज दी है, लेकिन इसको खौफ मानकर ही चल रहे हैं।

मंगलवार रात भावा गांव में सतीश कुमार की पत्नी गीता रात नौ बजे गांव के किनारे बने घेर में पशुओं को देखने गई थी। वहां उसने एक बड़े आकार का जानवर देखकर शोर मचा दिया।

गीता ने टार्च की रोशनी में देखा कि वह तेंदुआ था। शोर सुनकर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी और रातभर गांव में पहरा दिया।

बुधवार सुबह गांव के बाहर खेतों में ग्रामीणों को जंगली जानवर के पैरों के निशान दिखे। हापुड़ के डीएफओ जीएल सक्सेना ने बताया कि तेंदुए की तलाश में गई टीम ने पैरों के सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन


जवानों ने की तेंदुए की तलाश
मेरठ। कैंट में बुधवार को कई चरणों में कांबिंग की गई, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। मंगलवार देर शाम साढ़े छह बजे तेंदुए को आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज स्थित बीआई लाइन भवन नंबर 52 रिसालदार मेजर भागीरथी के घर में तेंदुआ देखने की बात कही गई थी।
विज्ञापन


बुधवार सुबह सबसे पहले आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज और वन विभाग की टीम ने डॉग ट्रेनिंग फैकल्टी व हॉर्स फैकल्टी में सर्च अभियान चलाया।

‘अफवाह है, सच नहीं’
वन्य जीव विशेषज्ञ व डीएफओ गाजियाबाद डा. जोगा सिंह ने बताया कि अभी तक तेंदुआ के आने की पुष्टि नहीं हुई है। यह अफवाह है, जो कहीं भी फैल सकती है।

तेंदुआ पकड़वाओ, इनाम पाओ
तेंदुआ अब पुलिस की नजर में वांछित अपराधी बन गया है। एसएसपी ने तेंदुए को पकड़ने पर इनाम की घोषणा कर दी। सटीक सूचना देने वाले को पांच हजार और पकड़वाने वाले को 20 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें