फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के पालम में भीड़ के बीच महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, लोग बनाते रहे वीडियो

Fri, 29 Jun 2018 01:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
महिला को निर्वस्त्र कर पीटा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दिल्ली के पालम से एक ऐसी शर्मनाक घटना सामने आई है जो किसी भी सभ्य समाज के लिए आदर्श स्थिति नहीं कही जा सकती है। दरअसल पालम में एक महिला को भीड़ के बीचों-बीच निर्वस्त्र कर पीटा गया।

विज्ञापन


इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात तो ये रही कि वहां दर्जनों की भीड़ मौजूद जरूर थी लेकिन कोई भी उस महिला को बचाने नहीं आया। बल्कि लोग उसका वीडियो बनाते रहे।

पीड़ित महिला के अनुसार, वह ऊषा नाम की एक बुजुर्ग महिला के घर में किराए पर रहती है। बृहस्पतिवार(28 जून) को दोपहर के वक्त ऊषा की बहू कुछ लोगों के साथ उसके पास पहुंची और उसे पीटने लगी।
विज्ञापन


इस दौरान जब उसने रहम की गुहार लगाई तो उन लोगों ने पीड़िता के सरेआम कपड़े फाड़ दिए और उसे पीटने लगे। दिल्ली की इस घटना से एक बार फिर हमारे समाज का अमानवीय चेहरा सामने आता है। पीड़िता का आरोप है कि मदद की गुहार लगाने पर लोग उसे बचाने की बजाय वीडियो बनाने लगे।

पुलिस ने भी कोई एक्शन नहीं लिया
महिला ने थाना एसएचओ पर भी बदसलूकी का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि जब वह थाने पहुंची तो उसे ये कहकर वापस भेज दिया गया कि मेडिकल और जांच के बाद ही कोई मामला दर्ज होगा।
विज्ञापन


वीडियो में भी साफ देखा जा सकता है कि किस तरह कुछ लोग उसे पीट रहे हैं और उसके कपड़े फाड़ने की कोशिश में लगे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें