फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में अमेरिकी छात्रा से कई बार हुई छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
20 साल की एक अमेरिकी युवती ने आरोप लगाया है कि उसके साथ एक कैब ड्राइबर ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। युवती के मुताबिक 24 जुलाई को दक्षिणी दिल्ली के सीआर पार्क में कैब ड्राइबर ने उसके साथ आपत्तिजनक हरकत की।
विज्ञापन


युवती ने इस मामले को लेकर महाराष्ट्र के जिला अहमदनगर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक युवती यहां स्टडी टूर के लिए आई थी। अहमदनगर पुलिस ने घटना दिल्ली में होने की वजह से केस दिल्ली पुलिस को स्थानांतरित कर दिया है, जिससे आगे की जांच हो सके।

पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक अमेरिकी युवती स्टडी वीजा पर 21 जुलाई को दिल्ली आई थी। उसने ऑनलाइन ही मैजिक टूर एन्ड ट्रैबल्स से टैक्सी बुक की।
Trending Videos

आरोपी देवराज ने किया उसके साथ यौन शोषण

जिसके बाद आरोपी देवराज चौहान उसे एयरपोर्ट पर पिक करने आया। तोफखाना पुलिस इंस्पेक्टर अविनाश के मुताबिक आगे के तीन चार दिन दिल्ली भ्रमण के वक्त देवराज ही उसके साथ था।

अविनाश आगे कहते हैं कि युवती ने हमें बताया कि चौहान ने 24 जुलाई की रात को उसके साथ यौन शोषण किया गया। युवती ने बताया कि 24 जुलाई को कैब ड्राइवर ने उसे मैसेज करके उसे पास के बाजार में घुमाने की बात कही। इस दौरान एक सुनसान जगह पर कैब ड्राइबर ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

हालांकि जब युवती ने विरोध किया तो कैब ड्राइवर युवती को लेकर होटल चल दिया। इस दौरान रास्ते में युवती को उसने अपने बगल की सीट पर बैठने के लिए मजबूर किया और आपत्तिजनक बरताव किया। इतना ही नहीं जब वो युवती को लेकर होटल पहुंचा तो कार पार्किंग के दौरान भी उसने अमेरिकी युवती के साथ छेड़छाड़ की।

पुलिस के मुताबिक अगले दिन जब पीड़िता ने इस बारे में संबंधित कंपनी को आपत्ति दर्ज कराई तो कंपनी मैनेजर और उसकी पत्नी ने युवती के पास जाकर ड्राइवर के किए के लिए माफी मांगी।

स्टडी टूर के लिए आई थी भारत

अहमदनगर पुलिस महानिरीक्षक के मुताबिक वो यहां एक ग्रुप में स्टडी टूर के लिए आई थी। जिसके बाद उसने अपने प्रोफेसर को दिल्ली में हुई उस पूरी घटना के बारे में बताया।

वो लोग उस वक्त अहमदनगर में मौजूद थे जिस वजह से उन्होंने हमें शिकायत दी। वो चाहते थे कि हम उस मामले पर कार्रवाई करें, उनकी शिकायत के आधार पर हमने तोपखाना पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस ने आगे कहा कि हमने उनका वीडियो के रूप में बयान रिकॉर्ड कर लिया है, साथ ही सुबूत खंगालने की भी कोशिश की। घटना की रिपोर्ट के बाद युवती दिल्ली लौट गई।
विज्ञापन

आधिकारिक शिकायत मिलेगी तो करेंगे जांच

दक्षिणी पूर्वी दिल्ली के डिप्टी पुलिस कमिश्नर मंदीप रंधावा के मुताबिक हमें अभी आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है, लेकिन हम संबंधित पुलिस स्टेशन के संपर्क में हैं।

हम प्रयास कर रहे हैं कि जल्द से जल्द आधिकारिक शिकायत मिल जाए, क्योंकि उससे पहले हम कार्रवाई नहीं कर सकते। जैसे ही हमें शिकायत की प्रति मिलती है हम आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस घटना की जगह और मामले से संबंधित तथ्यों पर नजर रखे हुए है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें