फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले दो दिन सुबह पड़ सकता है घना कोहरा

Fri, 19 Dec 2014 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत में दिन की सर्दी बढ़ गई है। पंजाब व पश्चिम यूपी में दिन का तापमान सामान्य से 5-8 डिग्री तक नीचे दर्ज हुआ तो पूर्वी यूपी में 2-4 डिग्री तक नीचे रहा।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 48 घंटे में पंजाब, हरियाणा व पश्चिम यूपी में दिन यूं ही सर्द रहने व सुबह घने कोहरे की भविष्यवाणी की है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर राजस्थान में पाला पड़ने की भविष्यवाणी भी की गई है।

रविवार से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र (जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड) में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बर्फबारी की संभावना भी बन गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, हरियाणा के हिसार और यूपी के बरेली व मेरठ में दिन सर्द रहा। यहां तापमान 8.4 डिग्री से 15.8 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री नीचे 17.6 डिग्री रहा तो गुड़गांव का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री दर्ज किया गया। मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान सबसे नीचे राजस्थान के अरिनपुर में 1.8 डिग्री दर्ज किया गया।

अमृतसर, लुधियाना, अंबाला, ऊना, बरेला और जम्मू में घने कोहरे से दृश्यता 50 मीटर से नीचे तक गिरी। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व यूपी के कई केन्द्रों पर दृश्यता 200 मीटर से नीचे रही। एनसीआर के गाजियाबाद में दिन का तापमान सबसे नीचे 16.9 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें