फरीदाबाद से कश्मीरी गेट के बीच वायलेट लाइन पर मेट्रो फेज-3
विस्तार के तहत बृहस्पतिवार को डीएमआरसी के एमडी मंगू सिंह ने मंडी हाउस से
आईटीओ मेट्रो स्टेशन के ट्रायल रन को हरी झंडी दिखाई।
करीब 850 मीटर लंबे
ट्रैक पर ट्रायल रन के दौरान ट्रैक, एक-दूसरी ट्रेनों के गुजरने के दौरान
उनका कंपन, मोड़ने के दौरान की स्थिति, सिग्नल सिस्टम, विभिन्न मानकों के
तहत स्पीड, ओएचई तार और ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर आदि की जांच की जाएगी।
ट्रायल
रन सफल होने के बाद मेट्रो के सेफ्टी कमिश्नर यात्रियों के सफर के लिए
मंजूरी देंगे। हालांकि मंडी हाउस से आईटीओ तक ट्रेन मार्च तक शुरू हो
पाएगी।
दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) के एमडी मंगू सिंह ने मंडी हाउस
मेट्रो स्टेशन से ट्रायल रन ट्रेन को रवाना किया। कश्मीरी गेट से फरीदाबाद
के बीच निर्माणाधीन वायलेट लाइन पर बदरपुर से मंडी हाउस के बीच चल रहे रूट
पर मंडी हाउस के बाद अगला स्टेशन आईटीओ है।
यह भी पढ़ें: ई-रिक्शा पर बड़ा फैसला, अब मिलेगा लाइसेंस
दिल्ली मेट्रो ने मंडी हाउस से
आईटीओ के बीच निर्माणकार्य को लगभग एक साल पहले पूरा करके रिकॉर्ड बनाया
है। वायलेट लाइन पहले केंद्रीय सचिवालय से बदरपुर के बीच चलती थी, जिसका
मेट्रो फेज-3 में विस्तार किया गया और लाइन को फरीदाबाद से कश्मीरी गेट तक
कर दिया गया। इसी के तहत मई में केंद्रीय सचिवालय से जनपथ व मंडी हाउस
स्टेशन को जोड़ दिया गया था।
242 करोड़ से तैयार हुआ सरिता विहार अंडरपासइस प्रोजेक्ट को डीडीए व रेलवे ने 2008 में तैयार करने
की योजना बनाई थी। इसे 21 माह में 127 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया
जाना था। लेकिन कार्य के निर्धारित समय पर पूरा नहीं होने की वजह से इसके
निर्माण पर करीब 242 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
रेलवे
ने इस अंडरपास को बॉक्स पुशिंग की आधुनिक तकनीक से तैयार किया है। यह
अंडरपास लंबे रेलवे अंडरपासों में से एक है। दिल्ली-मुंबई रेल कॉरिडोर के
ठीक नीचे इसका निर्माण किया गया है। इस सेक्शन पर हर दिन 300 से ज्यादा
ट्रेनें गुजरती हैं। 150 मीट्रिक टन क्षमता वाले 300 हाइड्रोलिक जैक का
इस्तेमाल किया गया।
फरीदबाद से सीधे जुड़ेंगे यात्रीट्रायल
रन के साथ डीएमआरसी बदरपुर से फरीदबाद के बीच नौ स्टेशनों पर भी ट्रायल रन
शुरू करवाने की तैयारियों में जुटा है। डीएमआरसी की योजना है कि सेफ्टी
कमिश्नर को जब मंडी हाउस से आईटीओ मेट्रो स्टेशन की ओके रिपोर्ट लेने के
लिए बुलाया जाए तो बदरपुर से फरीदाबाद रूट पर भी ट्रायल रन सफल हो चुका हो,
ताकि एक साथ फरीदाबाद से आईटीओ लाइन भी यात्रियों के लिए खोली जा सके।
दिल्ली-बठिंडा के बीच नई ट्रेननई दिल्ली बठिंडा के बीच नई शताब्दी ट्रेन शनिवार से
चलेगी। ट्रेन सप्ताह में दो दिन इस रूट पर चलाई जाएगी। नई दिल्ली रेलवे
स्टेशन से नई दिल्ली-बठिंडा (12047/12048) शताब्दी ट्रेन प्रत्येक शनिवार
और सोमवार को सुबह 9 बजे चलकर दोपहर 1:45 बजे बठिंडा पहुंचेगी।
वापसी
में ट्रेन बठिंडा से शाम 4:20 बजे चलेगी और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रात
9:10 बजे पहुंचेगी। बृहस्पतिवार को रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने नई
दिल्ली रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।
ट्रेन
में एक एग्जीक्यूटिव वातानुकूलित कुर्सीयान और सात वातानुकूलित कुर्सीयान
कोच होंगे। दोनों दिशाओं में ट्रेन रोहतक, जींद, जाखल और मानसा स्टेशन पर
रुकेगी। इस मौके पर रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे में एफडीआई से सभी को फायदा
मिलेगा।