फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP राष्ट्रीय परिषद बैठक में ऐसा बोलकर केजरीवाल ने निकाली अपनी टीस

Fri, 03 Nov 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
arvind kejriwal
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय परिषद की बैठक में केंद्र सरकार के तीन साल के कार्यकाल को पूरी तरह नाकाम बताया। साथ ही साजिशन भ्रष्टाचार निरोधी शाखा (एसीबी) को दिल्ली सरकार से छीनने का आरोप केंद्र सरकार पर लगाया। दूसरी तरफ दिल्ली सरकार को जीरो पॉवर वाली सरकार बताते हुये अपने सभी फैसलों को लोकप्रिय करार दिया।
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार खत्म करने की बुनियाद पर खड़ी हुयी है। 49 दिनों की सरकार में एसीबी की ताकत पर दिल्ली से भ्रष्टाचार का खात्मा कर दिया था। लेकिन दूसरी बार सरकार बनने पर केंद्र ने पहला काम एसीबी छीनने से किया।

इससे भ्रष्टाचार के खिलाफ सीधी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। केजरीवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में बृहस्पतिवार से दिल्ली सरकार के कार्यों के बारे में सुनवाई की है। अदालत ने अगर एसीबी दिल्ली सरकार को दे दी तो वह जलवा दिखा देंगे। दिल्ली एक बार फिर भ्रष्टाचारमुक्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

'आज टीस होती है कि देश में सब कुछ है'

Arvind Kejriwal
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज टीस होती है कि देश में सब कुछ है। अगर आम लोगों को उनकी दिलचस्पी के हिसाब से काम करने दिया जाता तो अपना देश दुनिया के शीर्ष पर होता। लेकिन सारा गड़बड़ राजनीति ने कर रखी है। इससे कोई काम नहीं हो पा रहा।

उन्होंने कहा कि आलम यह है कि दिल्ली की भारी बहुमत वाली सरकार को भी अपने काम करने के लिये कभी राजनिवास तो कभी सचिवालय में आंदोलन करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि लोकपाल और स्वराज आप का सपना था। लेकिन केंद्र सरकार ने दोनों कानूनों को रोक रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें