फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मामूली विवाद में पड़ोसी ने निगम पार्षद के घर पर चलाई गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
-कर्दमपुरी के पार्षद ने हत्या के इरादे से गोली चलाने का लगाया आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में मामूली विवाद में पड़ोसी युवक ने कांग्रेस के निगम पार्षद हाजी जरीफ के घर पर गोली चला दी। गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि पार्षद का आरोप है कि आरोपी ने उनकी पत्नी को निशाना बनाकर गोली चलाई है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार बुधवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि कर्दमपुरी के निगम पार्षद हाजी जरीफ के घर पर गोली चलाई गई। पुलिस को निगम पार्षद हाजी जरीफ ने बताया कि दोपहर में मुख्य दरवाजे से बच्चों को लेकर उनकी पत्नी उन्हें पहली मंजिल पर स्थित घर लेकर जा रही थी। इसी दौरान गेट के आवाज होने पर पड़ोसी अरशद उनकी पत्नी के साथ गाली-गलौज करने लगा। बातों को अनसुना कर उनकी पत्नी कमरे में चली गई। आरोप है कि शोर सुनकर जब उनकी पत्नी बालकनी में आई तभी अरशद ने उनपर पर गोली चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम पार्षद ने बताया कि उन्होंने घर के बाहर ऑटोमेटिक डोर लगाया है। बंद होने के वक्त जिससे आवाज आती है। उनका आरोप है कि इसी को लेकर अरशद ने बहस की और हत्या करने के इरादे से गोली चलाई। उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें