फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की हवा में सुधार, एनसीआर में लगातार तीसरे दिन भी घुटा दम

Mon, 07 Dec 2020 04:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में प्रदूषण - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

हवा की गति में बढ़ोतरी होने की वजह से रविवार को दिल्ली की हवा में हल्का सुधार हुआ है हालांकि, एनसीआर में शामिल गाजियाबाद और नोएडा की हवा ने दूसरे दिन भी गंभीर श्रेणी का दामन थामे रखा। इससे एक दिन पहले दिल्ली की हवा भी गंभीर श्रेणी में पहुंच गई थी।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड( सीपीसीबी) के अनुसार, रविवार को राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 15 अंकों की गिरावट के साथ 389 दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले यह 404 रहा था। वहीं, शुक्रवार को 348, बुधवार को 373, मंगलवार को 367, सोमवार को 318 और पिछले रविवार को 256 रहा था।

सफर के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से लगातार पराली के धुएं की प्रदूषण में न के बराबर हिस्सेदारी दर्ज की जा रही है। रविवार को भी दिल्ली के पड़ोसी राज्य हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में केवल 167 पराली जलाने की घटनाएं दर्ज की गई, जिसकी प्रदूषण के धुएं में न के बराबर हिस्सेदारी रही। इससे 1 दिन पहले यह आंकड़ा 296 था, जिसकी प्रदूषण में न के बराबर हिस्सेदारी रही थी, जबकि अब तक की सबसे अधिक पराली जलाने की घटना 42 फ़ीसदी तक पहुंची है।
विज्ञापन


प्रदूषण के लिए जिम्मेदार तत्व पीएम10 और पीएम 2.5 के स्तर में भी गिरावट दर्ज की गई है। इस कड़ी में पीएम 10 का स्तर 332 और पीएम 2.5 का स्तर 201 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा। इससे एक दिन पहले पीएम10 का स्तर 365 और पीएम 2.5 का स्तर 217 रहा था। पीएम 10 का स्तर 100 से कम और पीएम 2.5 का स्तर 60 से कम होने पर सुरक्षित माना जाता है।

सफर के अनुसार, रविवार को हवाओं का रुख उत्तर- पश्चिम दिशा की ओर रहा। वहीं, हवा की गति में रफ्तार होने की वजह से प्रदूषित तत्वों को छंटने में मदद मिली है। आगामी 2 दिनों के भीतर वेंटिलेशन इंडेक्स के सुधरने और हवा की चाल बढ़ने की वजह से प्रदूषण में बहुत खराब श्रेणी में कुछ अंकों की गिरावट और दर्ज की जाएगी।

गाजियाबाद और नोएडा ने नहीं छोड़ा गंभीर श्रेणी का दामन
दूसरे दिन भी गाजियाबाद और नोएडा ने गंभीर श्रेणी का दामन नहीं छोड़ा। इस कड़ी में गाजियाबाद का  वायु गुणवत्ता सूचकांक 428 और नोएडा 404 के साथ गंभीर श्रेणी में रहा। इससे एक दिन पहले गाजियाबाद की हवा 434 और नोएडा 414 के साथ गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई थी। हालांकि, रविवार को ग्रेटर नोएडा की हवा गंभीर श्रेणी से बहुत खराब श्रेणी में आ गई है। इसके साथ ही गुरुग्राम और फरीदाबाद भी बहुत खराब श्रेणी में रहे।
विज्ञापन


दिल्ली- एनसीआर के आंकड़े
गाजियाबाद 428
नोएडा 404
ग्रेटर नोएडा 396
गुरुग्राम 325
फरीदाबाद 392

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें