फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद होने से जू के खजाने पर असर

Fri, 09 Dec 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बर्ड फ्लू के कारण बीते 50 दिनों से बंद चिड़ियाघर को 2.50 करोड़ के नुकसान का अनुमान
रोजाना औसतन 10 हजार पर्यटक आते हैं
नवंबर में बढ़ती है दर्शकों की संख्या 
 
विज्ञापन
चिड़ियाघर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बर्ड फ्लू से हुई पक्षियों की मौत से न सिर्फ चिड़ियाघर के साख को बट्टा लगा है बल्कि उसके खजाने पर भी असर पड़ रहा है। बीते 50 दिनों से बंद दिल्ली चिड़ियाघर के कमाई का आकलन करें तो यह करीब 2.50 करोड़ रुपये होता है। मसलन बीते चिड़ियाघर की तालाबंदी से अब तक ढाई करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन


अभी तक चिड़ियाघर के खुलने की कोई तिथि निश्चित नहीं है। दिल्ली चिड़ियाघर बीते 18 अक्टूबर से बंद पड़ा है। बर्ड फ्लू से पक्षियों की मौत बाद से ही दूसरे जानवरों की सुरक्षा को देखते हुए उसे बंद कर दिया गया। अब तक चिड़ियाघर में करी 23 पक्षियों की मौत हो चुकी है जिसमें करीब आधा दर्जन में बर्ड फ्लू वायरस मिला है।

अभी इसे खोले जाने को लेकर तारीख तय नहीं है। बुधवार को फिर एक टीम पक्षियों का सैंपल लेकर गई है। दिल्ली चिड़ियाघर के क्यूरेटर रियाज खान के अनुसार रोजाना औसतन 8 से 10 हजार लोग यहां आते हैं। टिकटों की चार कैटेगरी है जिसमें 20 रुपये से लेकर 200 रुपये तक का किट है।
विज्ञापन


नाबालिग के लिए 20 रुपये, बड़ों के लिए 40 रुपये, लाइन से बचने के लिए तत्काल टिकट 200 रुपये और विदेशी पर्यटकों का का 200 रुपये का टिकट लगता है। चिड़ियाघर प्रशासन की मानें तो नवंबर में वैसे भी पर्यटकों की संख्या बढ़ जाती है।

अब अगर रोजाना औसतन 10 हजार दर्शकों मानकर आकलन किया जाय तो टिकटों का औसत मूल्य 50 रुपये के हिसाब से रोजाना करीब 5 लाख रुपये का टिकट बिकता है। इस तरह 50 दिन में कुल 2.50 करोड़ रुपये का आंकड़ा सामने आता है। चिड़ियाघर में आखिरी बार बीते 29 नवंबर ब्लैक नेक्ड स्टॉर्क की मौत हुई थी। इसमें बर्ड फ्लू वायरस मिला है। ऐसे में चिड़ियाघर के जल्द खुलने की उम्मीद भी कम है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें