फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बदलते मौसम से कमजोर हो रही इम्युनिटी, बढ़ रहीं बीमारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
-अस्पतालों में सर्दी, खांसी, बुखार, गले में दर्द आदि के मरीजों की संख्या बढ़ी
विज्ञापन



नई दिल्ली। दिल्ली में इन दिनों मौसम तेजी से बदल रहा है। कभी तेज धूप तो कभी अचानक बारिश हो जाती है। इसका असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी कमजोर होने लगी है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ा है। इन दिनों सरकारी और निजी अस्पतालों में सर्दी, खांसी, बुखार, गले में दर्द और वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। पहले ही इम्युनिटी कमजोर होने की वजह से बच्चों और बुजुर्गों पर इसका ज्यादा असर पड़ रहा है।
नियमित व्यायाम व पूरी नींद से बढ़ेगी इम्युनिटी



आरएमएल अस्पताल के मेडिसन विभाग के डॉ. रमेश मीणा ने बताया कि दिन में गर्मी महसूस होने पर लोग हल्के कपड़े पहन लेते हैं, लेकिन शाम में ठंडी हवा या बारिश होने पर उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे सर्दी-जुकाम और बुखार का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




डायटीशियन दिव्या चड्डा ने सलाह दी है कि इस मौसम में लोगों को हरी सब्जियां, ताजे फल और पौष्टिक आहार लेना चाहिए। साथ ही, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी जरूरी है। नियमित व्यायाम और पूरी नींद इम्युनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें