फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 किलो की सलमान की फैन इमान का गुड़गांव में हो रहा आनुवांशिक परीक्षण

Sun, 19 Feb 2017 04:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 10
eman ahmad - फोटो : सोशल मीड‌िया
मिस्र से भारत आई सलमान खान की इस प्रशसंक का आनुवांशिक परीक्षण गुरुग्राम के एक अस्पताल में शुरू हो चुका है। रिजल्ट के अनुसार इमान के आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय से गुहार लगाई थी

2 of 10
iman - फोटो : अमर उजाला
मिस्र की 36 वर्षीय इमान अहमद बेरिएट्रिक सर्जरी कराने के लिए हाल ही में भारत आईं हैं। उसका अनुवांशिक परीक्षण गुरुग्राम के कोर डायग्नोस्टिक सेंटर में हो रहा है।
विज्ञापन

दुर्लभ आनुवांशिक वैरिएंट मोटापे से मजबूत संबंध को निर्धारित किया जा सकता है

3 of 10
iman - फोटो : अमर उजाला
सुपर स्पेशियलिटी आनुवंशिक परीक्षण अगले कुछ दिनों में पूरा हो जाएगा। इनके परिणाम के आधार पर इमान की सर्जरी और भावी इलाज की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इमान का वजन 500 किलोग्राम है और वह दुनिया की सबसे भारी महिला मानी जाती हैं।

4 of 10
iman - फोटो : अमर उजाला
भारत में इलाज के लिए मिस्र में मरीज के डॉक्टर ने यहां के विदेश मंत्रालय से गुहार लगाई थी। इसके बाद स्पेशल अनुमति दी गई थी। मुंबई के सैफी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

5 of 10
eman ahmad - फोटो : सोशल मीड‌िया
चिकित्सकों का कहना है कि जीन अध्ययन के परिणामों से यह पता चल सकेगा कि उन 91 विभिन्न प्रकार के जीनों में से कौन सा जीन उनके लिए समस्या पैदा कर रहा है, जिसका संबंध मोटापे से संबंधित बीमारी से है।
विज्ञापन

6 of 10
eman ahmad - फोटो : अमर उजाला
उनकी बीएमआई असामान्य होने के कारण वह बचपन से ही टाइप 2 मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हाइपोथायरायडिज्म, रेस्ट्रिक्टिव लंग डिजीज, गठिया और कई अन्य जटिलताओं से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

7 of 10
eman ahmad - फोटो : सोशल मीड‌िया
 कोर डायग्नोस्टिक्स की प्रबंध निदेशक और संस्थापक जोया बरार का कहना है कि अनुसंधान से पता चलता है कि जीन भूख, वसा ऊतक के निर्माण और शरीर के आंतरिक तापमान को नियंत्रित कर सकते हैं और इंसुलिन को विनियमित भी कर सकते हैं।

8 of 10
eman ahmad - फोटो : सोशल मीड‌िया
दुर्लभ आनुवांशिक वैरिएंट मोटापे से मजबूत संबंध को आसानी से निर्धारित किया जा सकता है।

9 of 10
eman ahmad - फोटो : सोशल मीड‌िया
अगले चार सप्ताह के भीतर उनके आनुवंशिक परीक्षण के परिणामों के आ जाने की उम्मीद है और इनके आधार पर उनके भावी उपचार की दशा-दिशा का निर्धारण हो सकेगा।
विज्ञापन

10 of 10
eman ahmad - फोटो : सोशल मीड‌िया
इमान की लिपिड प्रोफाइल देखते हुए इस बात का संकेत मिलता है कि अगले एक महीने में उनका वजन कम से कम 80 किलोग्राम कम हो सकता है और एक साल में उनका वजन 150 किलोग्राम तक कम हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें