फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन आवेदनों को देखकर चौंक गया चुनाव आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली चुनाव आयोग को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए ऐसे आवेदन मिले है जिसमें बॉलीवुड सितारों की फोटो लगाई गई है। ऐसे सभी आवेदकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन


सभी को रविवार शाम तक लिखित जवाब देना था, मगर जवाब नहीं मिलने पर चुनाव आयोग अब ऐसे आवेदकों के खिलाफ केस दर्ज कराने की तैयारी में है। अभी तक आयोग को कुल ऐसे 13 आवेदन एक ही इलाके से मिले हैं। इसमें 11 लड़कियां व दो लड़के शामिल हैं।

पूरा मामला दक्षिणी पश्चिमी जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय है। आयोग ऑनलाइन मिले आवेदनों की जांच कर रहा था। जांच के दौरान पता चला कि उनके पास 13 ऐसे आवेदन आए हैं, जिसमें बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार की फोटो दो आवेदनों में जबकि बाकी 11 आवेदन जो कि लड़कियों के नाम था उन पर अभिनेत्री रिया सेन की फोटो लगाई गई थी। जबकि नाम व पता किसी और का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही कॉलोनी से किए गए थे आवेदन

आयोग ने पूरे मामले की गंभीरता से जांच की तो पाया कि सभी आवेदन एक ही कॉलोनी से किए गए थे। उसके लिए एक ही ई-मेल आईडी का प्रयोग हुआ था। यही नहीं सभी आवेदन एक ही आईपी एड्रेस से भेजे गए थे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने आवेदनों की जांच के बाद सभी आवेदकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर इस पर जवाब तलब किया। सभी आवेदकों को रविवार शाम तक जवाब देने के लिए कहा गया था।

आवेदनों की जांच के बाद जवाब तलब किया गया था। आवेदकों में से कुछ ने मुलाकात भी की लेकिन उनसे इसके लिए लिखित जवाब देने के लिए कहा गया था।

निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक रविवार दोपहर तक जवाब नहीं मिला है। अगर वह जवाब नहीं देते है और हम जवाब से असंतुष्ट हैं तो उनके खिलाफ गलत सूचना देने के कारण जनप्रतिनिधि अधिनियम की धारा 41 के तहत केस दर्ज करवाएंगे। इस धारा के तहत ऐसे मामले में एक साल की सजा या जुर्माने का प्रावधान है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें