फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व सांसदों पर छाया 'आप' का खौफ

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी का सियासी खौफ कांग्रेस पर हावी है। पिछले विधानसभा चुनाव में आप से पटखनी खाने के बाद कांग्रेस के दिग्गज नेता दिल्ली चुनाव में उतरने से बच रहे हैं।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि एआईसीसी के दबाव के बावजूद कांग्रेस के लोक सभा उम्मीदवार दिल्ली विधानसभा चुनाव में उतरने से बच रहे हैं। वहीं, दिल्ली सरकार में मंत्री रहे चुके कुछ पूर्व विधायक भी चुनाव लड़ने से कन्नी काट रहे हैं।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि पार्टी आलाकमान कभी सांसद रहे और बीते लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों को दिल्ली चुनाव में उतारना चाहता है।
विज्ञापन


पार्टी की कोशिश है कि हैवीवेट नेताओं के मैदान में उतरने से पार्टी को फायदा होगा। इसके लिए नेताओं पर दबाव भी है। सात में से छह उम्मीदवारों से आलाकमान ने अपनी मंशा जाहिर कर दी है। फिर भी, किसी नेता ने अभी तक सहमति नहीं है।
विज्ञापन

कांग्रेस के ये ताकतवर नेता नहीं लड़ना चाहते चुनाव

सूत्र बताते हैं कि एआईसीसी ने पूर्व सांसद महाबल मिश्रा को द्वारका, रमेश कुमार को पालम, मेहरौली और बिजवासन, अजय माकन को मोती नगर या राजौरी गार्डन, जेपी अग्रवाल को रोहताश नगर या तिमारपुर, कृष्णा तीरथ को करोल बाग या पटेल चौक की सीट चुनने का विकल्प दिया है।

लेकिन अभी तक चारों चुनाव लड़ने से ना-नुकुर रहे हैं। दूसरी तरफ पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने विधान सभा चुनाव लड़ने से पहले ही मना कर रखा है, जबकि एआईसीसी ने पूर्व केंद्र्रीय मंत्री कपिल सिब्बल को अभी तक इस तरह का कोई निर्देश नहीं दिया है।

इसके अलावा दिल्ली सरकार में मंत्री रहे रमाकांत गोस्वामी और किरण वालिया भी चुनाव लड़ने को लेकर ज्यादा इच्छुक नहीं हैं। दोनों पूर्व मंत्रियों ने पार्टी को अपनी राय भी बता दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें