फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खान साहब मान जाओ, कब तक बचाओगे भटकल को'

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन मुजाहिदीन के कथित आतंकी यासीन भटकल के वकील एमएस खान ने रवि पुजारी के गुर्गों से दोबारा धमकी मिलने की शिकायत दिल्ली पुलिस को दी है।
विज्ञापन


इसमें खान ने कहा है कि उन्हें धमकी मिली है कि वह यासीन भटकल और अन्य आतंकियों के मुकदमों की पैरवी न करें।

पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी को लिखे पत्र में एमएस खान ने कहा है कि पुलिस पिछले तीन माह से उसे मिली धमकी का आकलन कर रही है और इस मामले में अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन

धमकी देने वकील के घर तक पहुंचे गुर्गे

अपने पत्र में खान ने कहा कि बुधवार रात एक शादी में शरीक होने के बाद जब वह घर पहुंचे तो दो अज्ञात शख्स उनके पास आए और उन्हें यासीन भटकल का मुकदमा न लड़ने के लिए कहा। उन लोगों ने कहा कि खान साहब मान जाओ, छोड़ दो कब तक बचाओगे भटकल को।

कुछ ही देर बाद वे लोग फरार हो गए। उन्होंने कमीज के नीचे हथियार भी छिपा रखे थे। अधिवक्ता खान ने जनवरी में पुलिस में शिकायत दी थी कि किसी शख्स ने खुद को रवि पुजारी बताते हुए उन्हें भटकल का केस छोड़ने की धमकी दी थी।

उन्हें मोबाइल पर धमकी भरे फोन व एसएमएस भी आए थे। उसके बाद खान ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जहां उन्हें हाईकोर्ट जाने के लिए कहा गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें