इंडियन मुजाहिदीन के कथित आतंकी यासीन भटकल के वकील एमएस खान ने रवि पुजारी के गुर्गों से दोबारा धमकी मिलने की शिकायत दिल्ली पुलिस को दी है।
इसमें खान ने कहा है कि उन्हें धमकी मिली है कि वह यासीन भटकल और अन्य आतंकियों के मुकदमों की पैरवी न करें।
पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी को लिखे पत्र में एमएस खान ने कहा है कि पुलिस पिछले तीन माह से उसे मिली धमकी का आकलन कर रही है और इस मामले में अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।