फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच राज्यों में अवैध हथियारों की कर रहे थे तस्करी, दो धरे गए

Wed, 19 Feb 2020 05:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
हथियार और गिरफ्त में तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी यूपी, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान व मध्यप्रदेश में हथियारों की तस्करी करते थे। अभी तक 550 से ज्यादा पिस्टल सप्लाई कर चुके हैं। 

विज्ञापन


आरोपियों के कब्जे से .32 बोर की 22 पिस्टल व दस कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी .32 बोर की पिस्टल 8 से 12 हजार में खरीदकर 20 से 25 हजार में बेचते थे।

स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा के अनुसार, कई गंभीर आपराधिक वारदात में ये देखने में आया था कि बदमाश बिहार व मध्यप्रदेश में बने हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं। जांच में ये पता लगा कि ग्वालियर (मध्यप्रदेश) का तुषार व भिंड (मध्यप्रदेश) का देवेंद्र दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में हथियारों की तस्करी कर रहे हैं। 

सेल में तैनात इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार त्यागी को सूचना मिली थी कि दोनों तस्कर हथियारों की खेप लेकर बारापूला फ्लाईओवर रिंग रोड के पास सन डायल पार्क में आने वाले हैं। 
विज्ञापन


एसीपी ललित मोहन नेगी व ह्दय भूषण के नेतृत्व में इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार त्यागी की टीम ने घेराबंदी कर तुषार और देवेंद्र को दबोच लिया। दोनों ने पिस्टल निकाल ली थीं और पुलिसकर्मियों पर चलाने लगे थे। तुषार के खिलाफ हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट व चोरी के 16 मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें