फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ी गई ‘लड़का होने की दवा’ की किट

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्या भ्रूण हत्या के बारे में आपने तो बहुत सुना होगा, लेकिन ‘गर्भ धारण करने से पहले लड़का होने की दवा’ की किट भी गुड़गांव में बेची जा रही थी।
विज्ञापन


मंगलवार को दिल्ली निवासी संजय खटाना को स्वास्थ्य विभाग और फूड एंड ड्रग विभाग की टीम ने छापेमारी करके पकड़ा। बता दें कि इससे पहले भी फूड एंड ड्रग विभाग ने कन्या भ्रूण हत्या करने वाली चाइनीज मशीन का एक जखीरा पकड़ा था।

स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि देश में यह अपनी तरह का पहला मामला गुड़गांव में पकड़ा गया है। जिसमें गर्भ धारण करने से पहले दवा की किट का प्रयोग करके इच्छानुसार संतान पा सकने का दावा किया जाता है।
विज्ञापन


जो गैर कानूनी है। आरोपी वेबसाइट के जरिए किट की बिक्री करता था। ड्रग कंट्रोल ऑफिसर अमनदीप, उप सिविल सर्जन डॉ. विजय तथा डॉ. सरयु शर्मा की तीन सदस्यीय टीम ने छापेमारी कर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा।

ऐसे चलता था खेल

आरोपी के खिलाफ गुड़गांव की पटौदी रोड़ चौकी में पीएनडीटी एक्ट की धारा-6ए, 3ए, 22(1), 22(2), 22(3) तथा 23 के तहत एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। टीम द्वारा आरोपी के दिल्ली के ठिकानों पर भी छापे मारे जा रहे है।

आरोपी संजय खटाना दिल्ली के ब्रिस्टल इंटरनेशनल लारेंस रोड़ पर कार्यालय चला रहा था। लड़का पाने की चाह वाले दंपतियों को वेबसाइट से संपर्क करता था।

फोन नंबर से संपर्क साधने पर वह दंपतियों को लड़का पैदा होने की दवा की किट कोरियर से बताए गए पते पर भेज देता था। एक किट कीमत 6 हजार रुपये था।
विज्ञापन

टीम ने ऐसे पकड़ा

स्वास्थ्य विभाग के सचिव तथा फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के आयुक्त डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि गुड़गांव में इस तरह की दवा की किट बेचने का कारोबार के बारे में गुप्त सूचना मिली थी।

तीन सदस्यीय टीम का गठन कर नकली ग्राहक तैयार किया गया और आरोपी को गुड़गांव के खांडसा रोड़ पर दवा के साथ बुलाया गया। डॉ. सरयू शर्मा ने ग्राहक बन दवा की हकीकत समझी और इसके बाद टीम ने दबोच लिया।

क्या है हकीकत
डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि पुरूष ने एक्स और वाई क्रोमोसोम होते है तथा महिला में केवल एक्स क्रोमोसोम ही होते है। एक्स क्रोमोसोम का मिलन एक्स से होने पर लड़की पैदा होती है जबकि एक्स का वाई क्रोमोसोम से मिलन होने पर लड़का पैदा होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें