दक्षिण जिले के फतेहपुरी बेरी इलाके में स्थित एक फार्म हाउस में नए साल के जश्न के दौरान अवैध तरीके से शराब परोसी जा रही थी। सूचना पुलिस के बाद पुलिस ने दबिश दी। पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद की है।
फतेहपुर बेरी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर फार्म हाउस के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि फार्म हाउस मशहूर फैशन डिजाइनर रितु बेरी का है। हालांकि पार्टी में रितु बेरी नहीं थी।
लेकिन रितु बेरी का नाम होने की वजह से मामला तूल पकड़ रहा है। हालांकि पुलिस ने शराब अधिकारी के मालिकाना हक के बारे में अभी तक किसी भी प्रकार की टिप्पणी नहीं की है।