सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल के आईसीयू में भर्ती दानिश ने मंगलवार को मीडिया से बात की। दानिश को सब कुछ याद है लेकिन बिसाहड़ा में क्या हुआ था, यह पूछने पर वह खामोश हो गया।
इसके बाद डॉक्टरों ने उससे इस तरह से सवाल पूछने से रोक दिया। डॉक्टर और मीडिया के सवालों के जवाब उसने देर से दिए। काफी कुछ वह समझ भी नहीं पा रहा था। वहीं, मंगलवार को डॉक्टरों के सहयोग से वह आईसीयू में दस कदम भी चला।
न्यूरोसर्जन डॉ. वरुण भार्गव ने बताया कि ऑपरेशन में उसके दिमाग के बाएं फ्रंटल लोब का कुछ हिस्सा निकाल दिया गया है। इससे सोचने समझने की क्षमता प्रभावित हो सकती है।
जिस तरह से उसने जवाब दिए हैं, उससे स्पष्ट है कि उसकी याददाश्त ठीक है। दानिश ने पानी और जूस भी पीया। उसे जल्द ही ठोस खाद्य पदार्थ भी दिया जाएगा।