फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आईआईटी दिल्ली ने छात्राओं को सिखाएं इलेक्ट्रिक सर्किट बनाने के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेम मेंटरशिप कार्यक्रम मनस्वी के तहत छात्राओं को कई गतिविधियों में मिला प्रशिक्षण
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। आईआईटी दिल्ली ने स्कूली छात्राओं को इलेक्ट्रिक सर्किट बनाने से लेकर सोलर लैंप बनाने के गुर सिखाएं। स्टेम मेंटरशिप कार्यक्रम मनस्वी के तहत छात्राओं को यह प्रशिक्षण दिया गया। इसमें दिल्ली-एनसीआर के सरकारी स्कूलों की कक्षा नौवीं से लेकर 12 वीं तक की 120 छात्राओं ने हिस्सा लिया। पहल का उद्देश्य छात्राओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (स्टेम) क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए प्रेरित करना है। मनस्वी कार्यक्रम के पांचवें बैच का ग्रीष्मकालीन चरण पूरा हो गया है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने इलेक्ट्रिक सर्किट, सोलर लैंप निर्माण और जैव-प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला गतिविधियों में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शीतकालीन चरण जनवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम के संबंध में आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रो. रंगन बनर्जी ने छात्राओं को स्टेम क्षेत्रों में आगे बढ़ने और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को इस तरह तैयार किया है कि छात्राओं को इंजीनियरिंग और विज्ञान के वास्तविक स्वरूप को समझने का अवसर मिल सकें। विभिन्न करियर क्षेत्रों में कार्यरत हमारे पूर्व छात्र-छात्राएं संवाद करें। छात्राओं के लिए अवसरों की एक पूरी दुनिया मौजूद है। कभी यह न सोचें कि कोई कार्य क्षमता से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें