फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: टीम अर्थ वॉरियर ने राजनीतिक दलों पर कंटेंट इस्तेमाल करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
-संस्था ने कहा कि उसका किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध या समर्थन नहीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। नदी प्रदूषण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले स्वतंत्र शोध समूह टीम अर्थ वॉरियर ने कॉकरोच जनता पार्टी और कॉकरोच पार्टी पर उसकी वीडियो और शोध सामग्री बिना अनुमति इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। संस्था ने कहा है कि उसका किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध या समर्थन नहीं है। संस्था के संस्थापक पंकज कुमार ने कहा कि टीम अर्थ वॉरियर एक स्वतंत्र शोध और विश्लेषण समूह है, जो केवल नदी प्रदूषण और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर काम करता है। उन्होंने कहा कि संस्था की सामग्री का उपयोग किसी भी राजनीतिक उद्देश्य के लिए नहीं किया जाना चाहिए। टीम अर्थ वॉरियर ने जनता और मीडिया से अपील की है कि उनकी सामग्री को किसी भी राजनीतिक दल से जोड़कर न देखा जाए। संस्था ने खुद को पूरी तरह गैर-राजनीतिक बताते हुए कहा कि उसका काम पर्यावरण संरक्षण और पारिस्थितिक आंकड़ों पर आधारित है। पंकज ने बताया कि संस्था की मुख्य गतिविधियों में शोध और रिपोर्ट तैयार करना, जागरूकता अभियान चलाना, यमुना संवाद और सार्वजनिक सभाओं का आयोजन करना तथा नदी सफाई अभियान चलाना शामिल है। टीम अर्थ वॉरियर ने कहा कि वह भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण और नदी पुनर्स्थापन के लिए काम करती रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें