फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: फॉर्मूला वन रेसिंग कार की बारीकियों से रूबरू हुए IIT दिल्ली के छात्र, ट्रिस्ट महोत्सव का हुआ आगाज

Sat, 28 Feb 2026 08:19 AM IST
Vijay Singh Pundir न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

छात्रों ने रेसिंग कार की तकनीक से लेकर उसकी बनावट की बारीकियों को जाना। फॉर्मूला वन रेसिंग कार की जानकारी देने के लिए इंजीनियर की एक विशेष टीम ऑस्ट्रिया से आई थी।
विज्ञापन
आईआईटी दिल्ली में तकनीकी महोत्सव ट्रिस्ट के दौरान फार्मूला वन रेसिंग कार का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी दिल्ली के वार्षिक तकनीक महोत्सव ट्रिस्ट का आगाज हुआ। इस तीन दिवसीय महोत्सव में नवाचार से लेकर इंजीनियरिंग का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। शुक्रवार को पहले दिन फॉर्मूला वन रेसिंग कार की दीवानगी छात्रों के बीच देखने को मिली। 

विज्ञापन


छात्रों ने रेसिंग कार की तकनीक से लेकर उसकी बनावट की बारीकियों को जाना। फॉर्मूला वन रेसिंग कार की जानकारी देने के लिए इंजीनियर की एक विशेष टीम ऑस्ट्रिया से आई थी। आईआईटी दिल्ली के एनर्जी साइंस कोर्स के एमटेक प्रथम वर्ष के छात्र राहुल शर्मा ने बताया कि पहली बार ट्रिस्ट में फॉर्मूला वन रेसिंग कार को शामिल किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को कार की इंजीनियरिंग से रूबरू कराना था। आईआईटी दिल्ली में एस्केलेटर क्लब है जो अलग-अलग तरह की कार डिजाइन करता है। इस तकनीक महोत्सव ट्रिस्ट में रोमांचक रोबो सॉकर भी छात्रों का ध्यान आकर्षित किए हुए है।

छोटे रोबोट की मदद से गेंद को ड्रिबलपास और गोल करनी की प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। मेकेनिकल इंजीनियरिंग के दूसरे वर्ष के छात्र गौतम ने बताया कि रोबो सॉकर खेल में 23 टीम ने अपनी प्रतिभा का दम दिखाया। शनिवार को अलग-अलग श्रेणी में रोबो वॉर होगी। बता दें कि इस महोत्सव का अमर उजाला मीडिया सहयोगी है। बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के तीसरे वर्ष के छात्र कबीर कश्यप ने बताया कि यह महोत्सव, नवाचार, रचनात्मकता और इंजीनियरिंग एक्सीलेंस पर आधारित है। पहली बार आईआईटी दिल्ली के इस महोत्सव में फॉर्मूला वन कार की इंजीनियरिंग से छात्रों को रूबरू कराया है।
विज्ञापन


आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित हैकथॉन का आयोजन है। पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मशीन लर्निंग आधारित वेब डेवलपमेंट, स्टॉक एंड फाइनेंस पर कार्यशाला का आयोजन हो रहा। महोत्सव में सभी कॉलेज के छात्र आमंत्रित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें