फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fraud: दिल्ली के द्वारका में एक ही फ्लैट कई लोगों को बेच जुटाए थे 2 करोड़, ग्रेटर नोएडा से दंपती गिरफ्तार

Sat, 28 Feb 2026 06:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया कि दंपती ने जिस फ्लैट को पहले ही बैंक में गिरवी रखा था, उसी संपत्ति के संबंध में कई लोगों के साथ बिक्री समझौते किए और उनसे बड़ी रकम वसूली।
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने द्वारका इलाके में एक ही फ्लैट को कई लोगों को बेचकर ठगी के आरोप में 57 वर्षीय व्यक्ति नरेश कुमार सिकरी और उसकी पत्नी शारदा सिकरी (55) को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया है। ये द्वारका सेक्टर-9 के निवासी हैं।

विज्ञापन


द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया कि दंपती ने जिस फ्लैट को पहले ही बैंक में गिरवी रखा था, उसी संपत्ति के संबंध में कई लोगों के साथ बिक्री समझौते किए और उनसे बड़ी रकम वसूली। आरोप है कि उन्होंने धोखाधड़ी के जरिए विभिन्न व्यक्तियों से करीब 2 से 2.5 करोड़ रुपये जुटाए।

उन्होंने बताया कि 2024 में दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज किए गए थे। शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि शारदा सिकरी ने अपने फ्लैट को बेचने के लिए उनसे समझौते किए और भारी रकम लेने के बावजूद बिक्री प्रक्रिया पूरी नहीं की। इसके बाद आरोपी फरार हो गए थे। 6 जनवरी 2024 और 14 जुलाई 2024 को द्वारका साउथ थाने में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। 
विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लगातार प्रयासों के बावजूद दंपती गिरफ्तारी से बचते रहे। शारदा सिकरी की अग्रिम जमानत याचिका ट्रायल कोर्ट ने खारिज कर दी थी और बाद में इसे दिल्ली उच्च न्यायालय से वापस ले लिया गया। गुप्त सूचना और तकनीकी निगरानी के आधार पर द्वारका साउथ थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार साह व एसआई नवीन यादव की टीम ने दंपती का पता लगाकर उन्हें ग्रेटर नोएडा के एक ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। 

बैंक का बकाया चुराने के लिए शुरु की ठगी : पूछताछ में उन्होंने कथित तौर पर अपराध स्वीकार किया और बताया कि बैंक का बकाया चुकाने के लिए धन जुटाने की योजना के तहत उन्होंने फ्लैट को गिरवी रखकर यह साजिश रची। पुलिस के मुताबिक पेशे से लोन एजेंट नरेश सिकरी धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें