फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर दिनेश मोहन का कोरोना संक्रमण से निधन

Fri, 21 May 2021 02:19 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आईआईटी दिल्ली के निदेशक वी रामगोपाल के अनुसार कोरोना संक्रमित होने के बाद दिनेश मोहन का इलाज सेंट स्टीफन अस्पताल में चल रहा था।
विज्ञापन
प्रोफेसर दिनेश मोहन (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी दिल्ली से जुड़े मशहूर प्रोफेसर दिनेश मोहन का शुक्रवार को कोरोना से निधन हो गया। उन्हें रोड सेफ्टी, इंजरी प्रिवेंशन और मानवाधिकार जैसे मुद्दों पर काम करने के लिए जाना जाता है। बता दें कि वह आरबीआई के पूर्व डिप्टी गवर्नर राकेश मोहन के भाई थे।

विज्ञापन


आईआईटी दिल्ली के निदेशक वी रामगोपाल के अनुसार कोरोना संक्रमित होने के बाद दिनेश मोहन का इलाज सेंट स्टीफन अस्पताल में चल रहा था। दिल का दौरा पड़ने की वजह से आज उनका निधन हो गया। वह सड़क सुरक्षा और यातायात के क्षेत्र के दिग्गज थे और इस क्षेत्र में उन्होंने अनुसंधान में काफी योगदान दिया। प्रोफेसर मोहन की पत्नी पैगी मोहन लेखिका हैं। 

बीते साल से जब से कोरोना महामारी देश में आई है हमारी कई मशहूर हस्तियां, डॉक्टर, प्रोफेसर, समाजसेवी आदि इसके चलते अपनी जान गंवा चुके हैं। आज प्रोफेसर दिनेश मोहन के जाने से अपने देश का एक और रत्न गंवा दिया है।
विज्ञापन


प्रोफेसर मोहन के निधन के बाद प्रख्यात इतिहासकार इरफान हबीब ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, मेरे प्यारे मित्र और आईआईटी दिल्ली के पूर्व प्रोफेसर दिनेश मोहन के निधन का सुनकर अत्यंत दुख हुआ। उनके साथ इतिहास और विज्ञान पर की गई कई गंभीर बहसें आज भी मेरी स्मृति में हैं। मेरी संवेदनाएं उनकी पत्नी पैगी मोहन के साथ हैं।

सड़क यातायात सुरक्षा के क्षेत्र में 75 वर्षीय मोहन दुनिया के शीर्ष विशेषज्ञों में से एक थे। वह मोटरसाइकिल हेल्मेट डिजाइन को उन्नत बनाने के क्षेत्र में काम करने के लिए विख्यात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें