फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों से आईआईटी दिल्ली ने वैश्विक रैंकिंग में लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
-देश में पहला और दुनिया में 194वां स्थान हासिल किया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का असर आईआईटी दिल्ली की वैश्विक रैंकिंग में दिखाई दिया है। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग : सस्टेनेबिलिटी 2027 में संस्थान को देशभर में पहला स्थान मिला है। जबकि वैश्विक स्तर पर 194वीं रैंक के साथ दुनिया के शीर्ष 200 संस्थानों में जगह मिली है। पिछले साल के मुकाबले संस्थान ने वैश्विक रैंकिंग में 11 पायदान का सुधार किया है। एशिया में भी पांच स्थान ऊपर चढ़कर 19वीं रैंक हासिल की है।
विज्ञापन


संस्थान का कुल सस्टेनेबिलिटी स्कोर 2026 के 83.1 से बढ़कर 2027 में 86.5 हो गया है। आईआईटी दिल्ली के योजना अधिष्ठाता और रैंकिंग सेल के प्रमुख प्रो. सोमनाथ बैद्य रॉय ने कहा कि सस्टेनेबिलिटी संस्थान की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। संस्थान टिकाऊ विकास से जुड़ी शिक्षा और शोध में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इसके लिए सस्टेनेबिलिटी टास्क फोर्स का गठन किया गया है, जो समन्वित प्रयासों, तय लक्ष्यों और लगातार निगरानी के जरिये परिसर को पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में काम कर रही है। आईआईटी दिल्ली में सौर ऊर्जा के इस्तेमाल, ऊर्जा बचत, वर्षा जल संचयन, भूजल रिचार्ज और गंदे पानी के पुन उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। कचरे के पृथक्करण, कंपोस्टिंग और रिसाइक्लिंग की व्यवस्था भी मजबूत की जा रही है। इसके अलावा जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा और सर्कुलर इकोनॉमी पर शोध हो रहा है। नेट जीरो इंडिया परियोजना के तहत 2070 तक शुद्ध शून्य उत्सर्जन का लक्ष्य हासिल करने के तकनीकी विकल्पों पर अध्ययन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें